समय को जानें By Tarun Kumar Soni

समय को जानें

चौबीस मिनटों की एक घटी 
साढ़े सात घटी का तीन घंटा 
तीन घंटे का एक प्रहर

तो एक दिन में कुल आठ प्रहर 
चार दिवस के 
चार रात्रि के

प्रति दिन, सूर्योदय से
प्रहर की होती शुरुआत 
यह वो वक़्त होता जब हम कहते सुप्रभात 
प्रहर का नाम 'पूर्वाहन'
जब किया जाता कर्मों का आवाहनं

फिर क्रमशः मध्यान्ह, अपरान्ह 
और फिर आता सायंकाल

अब करते रात्रि के प्रहरों की बात 
सूर्यास्त पर लगता प्रदोष 
तत्पश्चात शिथ, त्रियामा 
फिर बेला लेती अंगडाई और आती 'उषा'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कहानी मेरी जुबानी

Where's is good in "Goodbye"